बगहा, फरवरी 16 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत -नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि नगर लोकसभा के सांसद सुनील कुमार सोमवार की शाम पहुंचे। बताते चलें,कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन 1 मार्च को महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि में सेलब्रिेट करने के उद्देश्य से वाल्मीकि नगर आने वाले जदयू कार्यकर्ता व अतिथियों की सुविधा के लिए जायजा लिया। इस बाबत पूछे जाने पर सांसद सुनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन 1 मार्च को वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष उम्मीद है। यह कार्यक्रम वाल्मीकि की धरती पर पूर्ण होगा। इसके साथ ही उन्होने बताया कि भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर का भ्रमण के उद्देश्य से आते हैं। वाल्मीकि नगर में तारामंडल नर्मिाण की स्वीकृति मिल च...