बस्ती, दिसम्बर 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड के गोविन्दनगर रेलवे स्टेशन वाल्टरगंज के पूर्वी केबिन के पास अप ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। आशंका है कि यह व्यक्ति किसी चलती ट्रेन से गिर गया और मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची तो उसके जेब से दो टिकट मिला। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी के जवान उसके तलासी लेकर पहचान के लिए प्रयास कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...