गाजीपुर, फरवरी 3 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श सेवा क्लब करीमुद्दीनपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को जिला सुल्तानपुर की टीम और देव एकेडमी प्रयागराज के बीच खेला गया। रोमांचक और कांटे के संघर्ष में सुल्तानपुर की टीम ने देव एकेडमी प्रयागराज को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला तीन सेटों तक चला। पहले सेट में सुल्तानपुर ने 25-21 से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में देव एकेडमी प्रयागराज ने शानदार वापसी करते हुए 23-25 से जीत दर्ज की। निर्णायक तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जिसमें सुल्तानपुर ने 29-27 के करीबी अंतर से जीत हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.