देवरिया, मार्च 25 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वालीबॉल में देवरिया की बेटियों ने प्रदेश में अपना परचम लहराया है। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग झांसी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने झांसी की टीम को हराकर प्रदेश चैम्पियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।सांसद खेल स्पर्धा व युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग झांसी द्वारा झांसी में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक और बालिकाओं की टीम ने हिस्सा लिया। गोरखपुर जोन से सीएस मेमोरिलय इण्टर कॉलेज बेलकुण्डा, देवरिया की छात्राओं को सब जूनियर बालिका वालीबॉल के लिए भेजा गया था। जहां देवरिया की बेटियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ और प्रयाग राज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला झांसी और गोरखपुर के बीच तीन...