बरेली, मई 17 -- मीरगंज। नगर में शनिवार की शाम को जिला पंचायत सदस्य राम बहादुर लोधी ने वालीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला पंचायत सदस्य ने कहाकि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद सरफराज अली, कयूम मंसूरी, जीशान अली एवं फरान अली आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मेहरान अली की टीम ने शाहिद कुरैशी की टीम को पराजित किया। फोटो संख्या 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...