गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- गोरखपुर। वालीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर के उत्कर्ष श्रीवास्तव का चयन हुआ है। उत्कर्ष उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगे। टीम के चयन के लिए 10 दिसंबर को कानपुर में ट्रायल हुआ था। उत्कर्ष इसके पहले भी राष्ट्रीय विद्यालयी वालीबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम उप विजेता रही थी। उत्कर्ष वर्तमान में एमपी इंटर कालेज गोरखपुर में अध्ययनरत हैं। 16 से 21 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली प्रतियोगिता में देश की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। उत्कर्ष के चयन पर उत्तर प्रदेश वालीबॉल संघ के उपाध्यक्ष वीएन मिश्रा, एमपी इंटर कालेज के खेल शिक्षक अभय प्रताप सिंह, वालीबॉल कोच बृजेश यादव, देवेश यादव आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.