गोंडा, नवम्बर 27 -- गोण्डा, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वालीबाल जूनियर बालक में सेंट थॉमस विजेता बना। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम कनौजिया जिला क्रीड़ा अधिकारी सचिन राजेश पांडेय रहे। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, टी शर्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि दूसरे दिन वालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो और भाला फेंक और सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। बैडमिंटन डबल सब जूनियर बालक, आश्रम पद्धति विद्यालय के शनि, अंश शुक्ला विजेता, रघुकुल के शिवांश, रितेश उपविजेता बने। सीनियर बालिका, झंझरी की बालिका विजेता और पड़री कृपाल उपविजेता रही। बैडमिंटन जूनियर बालक सेंट जेवियर्स के विमर्श, अभिषे...