मऊ, जनवरी 4 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच दरगाह एवं उन्दुरा की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में दरगाह ने उन्दुरा को 25-15 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में सुल्तानपुर ने लैरो देनवार को 15-3, मढ़ई ने बाराडीह को 15-9 और बसरा ने सहरोज को 15-9 से हरा कर अगले चक्र में अपनी जगह बनाई। इससे पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा ने फीता काट एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दरगाह स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया आदि जनपदों से 16 टीमें भाग ले रही हैं। सेमीफइनल एवं फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। निर्णायक की भूमिका में फैयाज़ अहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.