वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति द्वारा मनाया गया मातृदिवस
संभल, मई 14 -- समाज सेवा में अग्रणी वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने बारहसैनी धर्मशाला कैथल गेट पर मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। समिति की प्रदेश सचिव प्रतिभा चौधरी ने कहा मातृ दिवस केवल उपहार देने या लेने का दिन नहीं है, बल्कि यह माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। इस दौरान समिति की प्रत्येक महिला का सम्मान किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रीना चौधरी ने तथा संचालन प्रदेश सचिव प्रतिभा चौधरी ने किया। कार्यक्रम में पूजा वार्ष्णेय, डॉ. सुधा, डॉ. मधुपमा, विनेश, मोनिका टनाटन, मोनिका चौधरी, बीना, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.