मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- मॉम एंड मी स्कूल द्वारा ग्रैंडपेरेंट्स डे एवं वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। इसमें ऊर्जा और भावनात्मक वातावरण में किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति बच्चों के प्रेम, सम्मान और जुड़ाव को दर्शाना था, साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं परिचय, मार्च पास्ट एवं मशाल लाइटिंग के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. तरिणी तनेजा तथा प्रधानाचार्या प्रेरणा मित्तल ने बच्चों को मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों, मधुर गीतों, प्रभावशाली भाषणों तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मॉम एंड मी स्कूल की निदेशक डॉ. रिंकू एस गोयल ने स...