गंगापार, मार्च 31 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय छतवा का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ एक गीत, संगीत, नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं प्रधान संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कंचन मिश्र ने कहा कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं।बुनियादी शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की इन बच्चों को तरासने में बहुत बड़ी भूमिका होती है, जिस बच्चे की बुनियादी शिक्षा कमजोर होगी, वह तरक्की नहीं कर सकता। शिक्षा की गुणवत्ता में अभिभावक शिक्षक बराबर के भागीदार हैं। प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा काफी बेहतर है। वार्षिक समारोह में शिक्षक नेता विनोद कुमार शुक्ल ने भी अपना विचार रखते कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई। इस ...