कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। कानपुर पब्लिक स्कूल ने बड़े उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने 'वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह' का आयोजन किया। यहां मेधावी छात्रों को स्कूल स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रधानाचार्या प्रज्ञा अग्निहोत्री और निदेशक कर्नल जेएन अग्निहोत्री ने प्रदान किए। पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...