गंगापार, अप्रैल 16 -- शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय अरई में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम से पूर्व बच्चों के नामांकन पर जोर देते हुए स्कूल चलो रैली निकाली। मुख्य अतिथि बीईओ वरूण कुमार मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी व मंत्री सुधाकर द्विवेदी ने कहा कि वार्षिक समारोह से बच्चों में एक नया उत्साह हो भर जाता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार, दिनेश चन्द्र शुक्ल, रमानंद शुक्ल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...