गढ़वा, मार्च 24 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक समारोह के दूसरे दिन सोमवार को शैक्षणिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, पंचायत समिति सदस्य संजू देवी, वार्ड सदस्य गीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जायसवाल व प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा से संबंधित भाषण, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता गीत व सामाजिक गीत प्रस्तुत किया गया। उसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आए बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिन्हें पुरस्कृत किया गया उनमें आर्यन शर्मा, नंदनी कुमारी, माया कुमारी, राधिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अभिनंदन कुमार...