औरैया, मार्च 14 -- बिधूना, संवाददाता। विकास खंड बिधूना की ग्राम पंचायत भिखरा के मजरा सरैया में नंद निकेतन सत्संग आश्रम गाजीवाली हरिद्वार के उपकेंद्र बिधूना, जनपद औरैया के तत्वावधान में एक दिवसीय वार्षिक सत्संग साधना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सत्संग शिविर में परम पूज्य गुरुदेव डॉ. विनीत दीक्षित और ममतामयी मां अलका दीक्षित के पहुंचते ही भक्तों ने फूल-मालाएं और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित सत्संग में भक्तों ने अपने-अपने विचार और अनुभव साझा किए। गुरुदेव डॉ. विनीत दीक्षित ने अपने प्रवचन में आत्मा और परमात्मा के संबंध पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने साधना, सत्संग और सेवा को जीवन में अपनाने का संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.