वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का 16 अगस्त को होगा आयोजन
मऊ, अगस्त 12 -- मऊ, संवाददाता। जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 16 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक श्रावणी पूजन को लेकर रणनीति बनाई गई। जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में 12 अन्य वैदिक आचार्य आएंगें। इनके द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में 12 पार्थिव शिवलिंग बनाकर एकादश रुद्री पाठ सहित भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। महामंत्री श्रीराम जायसवाल और संस्थापक अध्यक्ष कैलाशचन्द जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज की तरफ से इस अनुष्ठान में सभी सनातन धर्मावलंबी भक्त, श्रद्धालु सपरिवार यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में राधेश्याम जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक जायस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.