किशनगंज, मार्च 28 -- किशनगंज। संवाददाता गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री दिगंबर जैन समाज एवं अन्य के सौजन्य से स्थानीय श्री दिगंबर जैन भवन में शुक्रवार को जिला शतरंज एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में जिले के बालक-बालिका शतरंज खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें करीब 140 सक्षम खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस दिन अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की जिला-स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। प्रतियोगिता में अंडर-13 एवं अंडर-15 बालक-बालिका वर्गों में क्रमश: सुरोनोय दास, धान्वी कर्मकार, ऋषभ आनंद एवं जयश्री प्रभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं युवराज साह, आस्था कुमारी,सार्थक अग्रवाल एवं पलचीन जैन द्वितीय स्थान पर रहे...