अमरोहा, मार्च 30 -- जोया। एएसएम मॉडर्न एकेडमी खाता में सोमवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्या आभा रस्तोगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रत्येक कक्षा के अलग-अलग वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कोर्स के साथ एक बैग पुरस्कार के रूप में दिया गया। कक्षा नर्सरी की इनाया सैफी ने 99.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि कक्षा एलकेजी की मनस्वी ने 98.41 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा एक के छात्र दिवित चौधरी ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा दो के छात्र पीयूष ने 99.63 प्रतिशत व कक्षा तीन की छात्रा माहिरा ने 99.55 प्रतिशत अंक, प्राप्त किए। कक्षा चार के छात्र निश्चय...