शामली, मार्च 9 -- जलालाबाद। अतिशय क्षेत्र में विराट वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में सहयोग देने वालों को सोमवार को मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मे वक्ताओ सम्बोधन मे संतो के भ्रमण से जलालाबाद क्षेत्र मे ईश्वरीय कृपा एवं पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र की महिमा का वर्णन किया उन्होने कहा कि पूरे क्षेत्र मे समृद्वि एवं विकास इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है यह पूरा क्षेत्र धर्मक्षेत्र के समान है। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जैन मंदिर प्रांगण में सोमवार में देर शाम रथयात्रा महोत्सव के सहयोगी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत सचिन जैन द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता डॉ मुकेश शास्त्री ने किया गया। कार्यक...