सहारनपुर, अप्रैल 1 -- गंगोह। गांव मोहड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्षिक महोत्सव पर अभिभावकों को कन्याओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत एनपीआरसी प्रेमचंद ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। वार्डन रेणुका राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में नवीन बालिकाओं के प्रवेश व शिक्षा के लिए अभिभावकों व बालिकाओ को प्रेरित किया गया। मेधावी बच्चों वर्तिका, शिखा, व सवी सहित सभी बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...