गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आगामी 113वें वार्षिक महाधिवेशन के अंतर्गत आयोजित होनेवाले गौरव यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गिरिडीह में हुई। बैठक में गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस बार की गौरव यात्रा समाज की एकता, अखंडता, अनुशासन और गौरव का भव्य प्रदर्शन बनेगी। विशेष रूप से यह तय किया गया कि समाज की वीरांगनाएं एवं बेटियां, जो बाइक/स्कूटी चलाती हैं, वे भी विशेष वेशभूषा में यात्रा में सम्मिलित होंगी। यात्रा में तिरंगा ध्वज, समाज ध्वज, मां मथुरासिनी की जय के जयघोष तथा देशभक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। बैठक में माहुरी वैश्य महामंडल के वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, महामंत्री ...