अल्मोड़ा, मार्च 9 -- एसएसजे विवि ने वार्षिक प्रणाली के दो सौ से भी अधिक छात्रों को एक्स व बैक परीक्षा पास करने का अंतिम मौका दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। 12 मार्च से छात्रों की परीक्षाएं शुरू होंगी। एसएसजे विवि के कई कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के तहत अध्ययनरत छात्र अब तक अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सके हैं। किसी विषय में फेल होने के कारण करीब दो सौ छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल अब भी अपूर्ण है। अब विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली वाले ऐसे छात्र जिनका परीक्षाफल अपूर्ण है उन्हें परीक्षा देने का अंतिम मौका दिया है। इसके लिए विवि की ओर से आवेदन भी मांगे गए थे। आवेदन के बाद अब विवि ने परीक्षा की समय सारिणी भी जारी कर दी है। जारी समय सारिणी के मुताबिक, बीए, बीएससी बीकॉम तीसरे वर्ष व बीए प्रथम वर्ष की एक्स...