मथुरा, अप्रैल 21 -- जसवंत सिंह भदौरिया पब्लिक स्कूल भरतपुर रोड में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षभर शिक्षा, खेल, कला और अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना रहा। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण भदौरिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. हरिकृष्ण भदौरिया ने कहा कि सम्मान मेहनत का पुरस्कार होने के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर देश, माता-पिता और विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.