सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर। केएलजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ अजय कुमार, विशिष्ट अतितथि रीता, प्रबंधक यतेन्द्र कुमार गुप्ता, निदेशक नवीन गुप्ता, निर्देशिका शुलमा गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ. नीरू त्यागी एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 व 11 तक के मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 8 तक विभिन्न कक्षाओं में अद्दिका, आश्वी, दिव्यांश, सिद्धि, आरव चौधरी, मानवी चौधरी, मिर्जा हिफ्जा फातिमा, अशिका और नव्या सैनी ने सर्व...