सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 3511 परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाएं हुई। दूसरे पहली पाली में कक्षा दो से आठ तक गणित व दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत व उर्दू की लिखित परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे व दूसरी पाली 12.30 से 2.30 बजे तक चली। परीक्षा में करीब 80 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। सभी स्कूलों में बच्चों को सीटिंग प्लान के अनुसार बैठाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में आयोजित हो रही वार्षिक परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण कर व्यस्थाओं का जायजा भी लिया है। डायट प्राचार्य के निर्देशन में बने प्रश्न पत्र सभी स्कूलों मे...