सीवान, मार्च 17 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के तमाम सरकारी स्कूलों में वर्ग एक से आठवीं कक्षा के छात्रों की तीसरी दिन जारी रहा। परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पाली में गणित की परीक्षा का आयोजन किया गया। हालांकि, गणित में आय प्रश्न बच्चों को अधिक देर तक उलझाए रखा था। प्रथम पाली में वर्ग तीन से पांचवी तक को गणित की परीक्षा का आयोजन किया गया। वही दूसरी पाली में वर्ग 6 से 8 वीं के बच्चे शामिल हुए। गणित के कुछ प्रश्न ने बच्चो को काफी उलझाया रखा। वही मंगलवार को दोनों पाली में अंग्रेजी विषय के परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीईओ राजीव पांडे ने बताया कि वार्षिक परीक्षा का आयोजन 19 मार्च तक होना है इसके बाद मूल्यांकन कार्य के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जिससे...