हाजीपुर, मार्च 31 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र 'प्रवेश से प्रगति तक' अभिभावक और शिक्षक साथ थीम के साथ जिलेभर के सरकारी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को वार्षिक परीक्षा परिणाम का रिपोर्ट कार्ड प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। गोष्ठी के अंतर्गत शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने की अपील की। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों के महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की। कन्या मध्य विद्यालय हथसारगंज हाजीपुर में विभागीय निर्देश के तहत आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में वर्गवार बच्चों के अभिभावकों से उनके बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों, स्वास्थ्य, पोषण एवं उपस्थिति पर...