सिमडेगा, मार्च 28 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के मॉडल समिति विद्यालय, जमताई में नर्सरी से कक्षा 7 वीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम 30 मार्च को प्रकाशित किया जाएगा। प्रिंसिपल बालेश्वर नाग ने बताया कि सभी अभिभावकों का अपने बच्चों के साथ विद्यालय आना अनिवार्य है। इस दौरान रिजल्ट वितरण के साथ-साथ छात्रों की शैक्षणिक प्रगति की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...