रुडकी, मार्च 28 -- रुड़की। एसएनडी काला पब्लिक हाईस्कूल में 44वां वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ घोषित किया गया। स्कूल कोऑर्डिनेटर गार्गी काला ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक हर्ष प्रकाश काला ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या कुसुम काला ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हों। उन्होंने विद्यार्थियों को सतत प्रयास करते रहने और हर दिन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...