बगहा, अप्रैल 4 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि पीएमश्री उच्च विद्यालय के सभागार में शनिवार को नवम व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पानेवाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने की।संचालन मुकुंद मुरारी राम ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी , अवधेश तिवारी,भोट चतुर्वेदी , छोटेलाल प्रसाद ,मधुसूदन चतुर्वेदी , वर्मा प्रसाद , अवध किशोर सिन्हावने संयुक्त रूप से किया। सभापति ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर का यह गौरवशाली विद्यालय रहा है और इसका इतिहास अपने आप में निराला है।आप सभी छात्र छात्राएं इसके इतिहास को आगे बढ़ाए और अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें।उतीर्ण सभी छात्र छात्राओं को डायरी , मेडल और प्र...