बाराबंकी, मार्च 31 -- बाराबंकी। लखपेड़ाबाग स्थित महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान में मेधावियों को सम्मानित किया गया। महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रबंधक प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ल द्वारा किया गया।इस अवसर पर कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से हरिओम गुप्ता, सुभी वर्मा, जाह्नवी मिश्रा, कक्षा 7 से श्लोक यादव, उन्मेष अवस्थी, सुकन्या रिजवी, कक्षा 8 से मानवी पाण्डेय, मानवी गुप्ता, वैश्णवी, कक्षा 9 से सिद्धार...