जामताड़ा, मार्च 29 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में शनिवार को विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा की। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष,जामताड़ा आशा गुप्ता,समाजसेवी तरुण गुप्ता, व्यवसायी नारायण दत्ता, प्रबंधकारिणी सचिव बलराम मंडल व प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे सहित विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक विजय वैद्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कक्षा अरुण से नवम तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर प्रध...