सहारनपुर, अप्रैल 10 -- बेहट, संवाददाता। गांव शाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमें अपनी कक्षाओं में प्रथम आने वाले पांच छात्रों को स्कूल के पूर्व छात्र इंजीनियरिं मोहन सिंह ने साइकिल वितिरत की। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, पूर्व छात्र इंजीनियर मोहन सिंह आदि ने संबोधित किया। प्रथम आने वाले पांच छात्रों को साइकिल वितरित की गई ।इस दौरान ग्राम प्रधान बालेश्वर सिंह, राकेश देवी सुधीर वर्मा, योगेश कुमार, मोनू कुमार, शकील अहमद,के अलावा धर्मपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, मोहम्मद इंतजार आदि ग्रामीणों की मौजूदगी रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...