सहारनपुर, मार्च 27 -- नानौता। नगर के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही बच्चे झूम उठे। स्कूल प्रबंधन ने उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अहमद खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके नियमित परिश्रम की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में सभी का समान योगदान होता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा नियमित अध्ययन की आदत बनाए रखने की प्रेरणा दी। कक्षा नर्सरी अमोली चौधरी, दर्शन नामदेव, अबूजर हसन, अनाया अख्तर, तृषा एवं मोहम्मद हुसैन खान ने प्रथम, अरूबा मंसूरी व दक्ष पुंडीर द्वितीय तथा शिवांशु सैनी एवं स्माइल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एलकेजी रिया...