मेरठ, मार्च 23 -- दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के डायरेक्टर चांदवीर सिंह और रीमा तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 11 में बायो विषय में अनन्या, मैथ्स में रब्बानी, कॉमर्स में फातिमा, ह्यूमैनिटी में उजरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में आयुषी, कक्षा 8 में अनंत राज मित्तल, कक्षा 7 में सेजल शर्मा, कक्षा 6 में वैष्णवी शर्मा, कक्षा 5 में आध्या सिंह, कक्षा 4 ...