रिषिकेष, अप्रैल 25 -- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित शैक्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। यदि बाल्यकाल से ही उनमें शिक्षा, संस्कार, सत्यनिष्ठा और परिश्रम की भावना विकसित की जाए, तो वे आगे चलकर समाज और देश का गौरव बनते हैं। उन्होंने कहा कि केवल अंक प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, बल्कि उत्तम चरित्र, विनम्रता, अनुशासन और सेवा भाव भी जीवन की सच्ची उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सेंट जोंस सीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.