बागपत, मार्च 3 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। गांव और शहर स्तर पर शिक्षक घर-घर में जाकर परिवार सर्वेक्षण करेंगे। छह वर्ष तक के बच्चों का दाखिला विद्यालयों में कराया जाएगा। वार्षिक परीक्षा को संपन्न कराते ही शिक्षक इस अभियान में जुट जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान चलाकर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। तीन वर्ष तक के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र और छह वर्ष तक के बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। 16 मार्च से शुरू होने वाली परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 20 मार्च को संपन्न होगी, जिसके बाद युद्ध स्तर पर यह अभियान चलेगा। इस बार उम्मीद है कि हर विद्यालयों में पूर्व के मुकाबले अधिक पंजीकरण होगा। शासन से स्कूल चलो अभिया...