बेगुसराय, मार्च 19 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी 61 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित वार्षिक परीक्षा 2025-26 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड के 9 संकुल संसाधन केंद्रों पर एक साथ मूल्यांकन कार्य संचालित किया गया। कॉपी जांच के लिए संकूलवार बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर मूल्यांकन निदेशक की तैनाती कर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...