साहिबगंज, अप्रैल 1 -- बोरियो। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 का कक्षा अरुण से अष्टम तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार एवं आचार्य राजेन्द्र प्रसाद भगत, दीपक कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। मंच संचालक के रूप में आचार्य विष्णु रक्षित के उद्घोषणा में परीक्षा विभाग के प्रमुख आचार्य राजेंद्र प्रसाद भगत ने कक्षा अरुण से अष्टम तक के कक्षाओं का परीक्षा परिणाम की घोषणा की । विगत सत्र में आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तथा कक्षा अरुण से अष्टम तक में सर्वाधिक उपस्थिति में प्रथम स्थान दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के, प्रधा...