पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रेहला के सेंट पॉल कॉन्वेंट में शनिवार को विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि पुलिस अंचल निरीक्षक रेहला कैंप के रामाशीष पासवान,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ, स्कूल के निदेशक सायमन मैथ्यू ऐसले,सचिव रीना कुमारी, प्राचार्या मोनिका एक्का ने संयुक्त रूप किया। अतिथियों समेत क्लास में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। निदेशक ने बताया कि इस वर्ष कुल 947 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।जिसमें जूनियर वर्ग में संतन कुमार प्रतिशत और सीनियर वर्ग में अनिका कुमारी प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने। प्रबंधन द्वारा दोनों टॉपरों को नए सत्र की किता...