अमरोहा, मई 1 -- गजरौला। नगर के सेंट सैंफ पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पीलीभीत के जनपद न्यायाधीश रामकुशल वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे मानव सफल हो सकता है। सभी छात्र-छात्राएं लगन और निष्ठा के पढ़ाई करें। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश ने कक्षा 12 में प्रथम रहीं जैनुल, द्वितीय स्थान पर रहे अंकित व तृतीय स्थान पर रहीं फिजा सैफी के अलावा कक्षा 10 में प्रथम रहीं निदा सैफी, द्वितीय स्थान पर रहीं आकांक्षा व तृतीय स्थान पर रहे सौरभ व सना समेत अन्य मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कहा कि जिन छात्रों के अंक कम हैं, वह भी हताश न हों, क्योंकि सफलता के लिए परिश्रम जरूरी है। विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता इजहार अशरफ ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौ...