बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 5-बी के छात्र आरव शुक्ला ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नर्सरी से द्वितीय वर्ग तक की श्रेणी में यशिका ने 99.35 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रघुराज सिंह (मंत्री, श्रम एवं सेवा योजना विभाग, भारत सरकार) तथा विशिष्ट अतिथि अनुज कौशिक सदस्य, श्रम एवं सेवा योजना विभाग, भारत सरकार) ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहनलाल, प्रबंधक हरशरन शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. एस.एन. शर्मा, उपप्रबंधक हिमांशु गर्ग, पूर्...