लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- भीरा स्थित कैंब्रिज मॉडर्न स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन अभिभावकों को भी बेस्ट पेरेंट कोऑपरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिन्होंने पूरे वर्ष विद्यालय को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधक राहुल खन्ना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...