गोंडा, मार्च 30 -- करनैलगंज, संवाददाता । दयानन्द बाल मन्दिर उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एवं विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राइमरी सेक्शन में कक्षा 5 की छात्रा ज़िकरा ने प्रथम, वरशिका मिश्रा ने द्वितीय तथा इसरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर सेक्शन में कक्षा 7 सी के उत्कर्ष सिंह प्रथम, आकांक्षा शुक्ला द्वितीय एवं श्रद्धा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शिव नन्दन वैश्य एवं प्रधानाचार्या अर्चना सक्सेना ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...