अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा, संवाददाता। द आर्यन्स स्कूल जोया में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। वार्षिक परीक्षाओं के बाद स्कूल खुले तो बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बन रही थी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट और गौरव चौधरी एवं प्रधानाचार्य आदेश सिंह और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से इस दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। सुबह स्कूल के मुख्य द्वार को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक तोरणों से सजाया गया। जैसे ही विद्यार्थी परिसर में पहुंचे, शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। किंडर गार्डन अनुभाग के विद्यार्थियों को 'वेलकम कार्ड्स' और चॉकलेट्स भी प्रदान की गई। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के ...