बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 की मुख्य वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमएससी और वार्षिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए केंद्र निर्धारित किए हैं। जारी सूची में बनाए गए कुल 59 परीक्षा केंद्रों में सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया गया है, जिससे 17 अन्य महाविद्यालयों को संबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त, पीलीभीत में राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर और उपाधि महाविद्यालय, बदायूं में राजकीय महाविद्यालय और एन.एम.एस.एन. दास कॉलेज, तथा रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : 24 अप्रैल से शुरू होगी यूजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्...