हापुड़, मार्च 25 -- नगर के मॉडर्न इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बुधवार को वार्षिक परिणाम समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति से माहौल और भी भव्य हो गया। समारोह में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्ले नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय की इस सफलता में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मेहनत की। कक्षा अध्यापकों के साथ अन्य शिक्षकों ...