धनबाद, जनवरी 26 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। विवेकानंद जयंती पर भागा रेलवे इंस्टीट्यूट में विवेकानंद सोसाइटी की ओर से 10वीं वार्षिक चित्रांकन प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसका मूल्यांकन यशोमति श्री विद्या निकेतन झरिया के कला शिक्षिका भूमि गुप्ता, आईएसएल झरिया के कला शिक्षक मुकेश कुमार, अकबर फाइन आर्ट्स इंस्टीट्यूट के अकबर अंसारी ने किया। सभी सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। बाकी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...