गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस उड़ान एक नए आकाश की खोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी के मशहूर खिलाड़ी हम्जा मुजतबा शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को चुनौतियों को स्वीकार करने, उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने तथा मैदान के भीतर और बाहर खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल जीवन में दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता और संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने औपचारिक रूप से खेलों के उद्घाटन की घोषणा की, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद कार्यक्रम में छात्रों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.