लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। सीएमएस कानपुर रोड कैंपस में शनिवार को वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व सीएमएस प्रेसिडेंट डॉ. रोजर डेविड किंगडन ने खेल मशाल प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों में सकारात्मकता और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। समारोह में नन्हे छात्रों ने टिनी-टाइटन्स ड्रिल, हुला हूप रिले और कारपूलिंग रेस जैसी प्रतियोगिताओं दमदार प्रदर्शन किया। आकर्षक मार्च पास्ट और रंगारंग लोकनृत्यों ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में प्रधानाचार्या इ आभा अनन्त ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका की सराहना की और विजेता छात्रों को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...